Skip to main content

Aaj Tak24x7

ढाई हजार करोड़ की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देने पधारे अतिथियों करण अडानी एवं जीत अडानी का सत्येन्द्र शर्मा ने आभार अभिनंदन किया।

ढाई हजार करोड़ की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देने पधारे अतिथियों करण अडानी एवं जीत अडानी का सत्येन्द्र शर्मा ने आभार अभिनंदन किया

————————————————

ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (डिफेंस पार्क) की सौगात देने के लिए आज ग्वालियर एयरपोर्ट पर अदाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री करण अडानी एवं डायरेक्टर जीत अडानी का भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत वंदन अभिनंदन कर कहा कि गालव ऋषि की तपोभूमि में आपका आभार स्वागत वंदन अभिनंदन है।

केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ग्वालियर चंबल संभाग के प्रगति एवं विकास के लिए दिन रात मेहनत कर अनेकों सौगात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में  दे रहे हे वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हे इसी कड़ी में श्रीमन्त सिंधिया जी के अथक प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री(डिफेंस पार्क) के भूमिपूजन में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, अडानी ग्रुप के श्री करण अडानी जी एवं श्री जीत अडानी जी की विशेष रूप से उपस्थिति में होने जा रहा हे जिसमें हज़ारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in