ढाई हजार करोड़ की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की सौगात देने पधारे अतिथियों करण अडानी एवं जीत अडानी का सत्येन्द्र शर्मा ने आभार अभिनंदन किया
————————————————
ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (डिफेंस पार्क) की सौगात देने के लिए आज ग्वालियर एयरपोर्ट पर अदाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री करण अडानी एवं डायरेक्टर जीत अडानी का भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत वंदन अभिनंदन कर कहा कि गालव ऋषि की तपोभूमि में आपका आभार स्वागत वंदन अभिनंदन है।
केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ग्वालियर चंबल संभाग के प्रगति एवं विकास के लिए दिन रात मेहनत कर अनेकों सौगात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दे रहे हे वहीं दूसरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हे इसी कड़ी में श्रीमन्त सिंधिया जी के अथक प्रयासों से शिवपुरी में ढाई हजार करोड़ की लागत से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री(डिफेंस पार्क) के भूमिपूजन में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, अडानी ग्रुप के श्री करण अडानी जी एवं श्री जीत अडानी जी की विशेष रूप से उपस्थिति में होने जा रहा हे जिसमें हज़ारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।



