Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का किया निरीक्षण*

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निर्माणाधीन भाजपा जिला कार्यालय का किया निरीक्षण

*भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यालय को अधिक आधुनिक बनाने के दिए सुझाव*

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन अशोकनगर में निर्माणाधीन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारियों से कार्यालय की निर्माण योजना एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यालय के डिजाइन की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक आधुनिक और फ्यूचर-रेडी बनाने पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यालय परिसर में अधिक Open Spaces विकसित किए जाएं, ताकि कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के लिए यह परिसर अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बन सके।

बैठक में जिला पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को मोर्चा कार्यालयों, लॉन, जनसभा एवं सार्वजनिक संबोधन के लिए मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार तथा अन्य प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in