*आज तक 24 _ 7*
*लोकेशन: ननासा, कन्नौद*
*संवाददाता: गणेश जायसवाल, कन्नौद*
*”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के तहत ननासा में निकाली गई जागरूकता रैली, विधायक ने दिलाई नशे के खिलाफ शपथ
*नासा।* _”राष्ट्र के विकास के लिए स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क आवश्यक हैं।”_ इसी उद्देश्य के साथ शासन की मंशा अनुसार म.प्र. पुलिस महानिदेशक *श्री कैलाश मकवाना* के निर्देशन में *“नशे से दूरी है जरूरी 2.0”* अभियान के अंतर्गत 15 दिवस तक योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक *श्री पुनीत गेहलोद* के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *श्रीमति सोम्या जैन* एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस *श्री आदित्य तिवारी* के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 15.07.2026* को ग्राम *नासा* में स्कूलों के बच्चों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं अन्य नागरिकों के साथ नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली के बाद सभी को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।
*मुख्य अतिथि का संबोधन*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक *पं. श्री आशीष शर्मा* ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क आवश्यक है। ड्रग्स की लत लगाकर युवाओं का जीवन बर्बाद हो जाता है और उनकी कई पीढ़ियां तबाह हो जाती हैं, जिसका राष्ट्र के विकास पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा नशे के दुष्परिणामों से जागरूक करने हेतु ही यह 15 दिवसीय *“नशे से दूरी है जरूरी 2.0”* अभियान प्रारंभ किया गया है। इसे योजनाबद्ध तरीके से शहर से ग्रामीण क्षेत्र तक और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।
*पुलिस प्रशासन की अपील*
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण *श्रीमति सोम्या जैन* ने बताया कि समाज में युवाओं को नशे का आदि बनाने वाले ड्रग पेडलर और तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए जनता से सहयोग की अपील की गई। साथ ही उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए:
– *मानस हेल्पलाइन:* 1933
– *नेशनल सुसाइड हेल्पलाइन:* 14416
– *नशा मुक्ति हेल्पलाइन:* 14446
– *म.प्र. पुलिस नार्कोटिक्स विभाग:* 7049100785
– *पुलिस कंट्रोल रूम देवास:* 7049125083
कार्यक्रम में स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित जनसमूह को ड्रग्स के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।


