Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाल केबिनेट के शपथ ग्रहण के साथ सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का शुभारंभ

लोकेशन बालाघाट

बाल केबिनेट के शपथ ग्रहण के साथ सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का शुभारं

लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले के सांदीपनि शासकीय विद्यालय, बालाघाट में गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित बाल केबिनेट के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नवागत जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन तथा विशिष्ट अतिथि एडीपीसी श्री मोहित डहेरिया रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संगीत शिक्षकों के निर्देशन में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों, विस्तार एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी दी।

इस अवसर पर बाल केबिनेट के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित गीतों एवं प्रेरणादायी श्लोकों की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने कबीरदास के प्रसिद्ध दोहे “गुरु गोविंद दोऊ खड़े…” का अर्थ समझाते हुए गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन और नैतिक दायित्वों का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अध्ययन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया। एडीपीसी श्री मोहित डहेरिया ने 15 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in