Skip to main content

Aaj Tak24x7

नरवर के ऐतिहासिक किले पर अरबों की संपदा में से एक तोप चोरी होने पर चकरघिन्नी हुआ 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

नरवर के ऐतिहासिक किले पर अरबों की संपदा में से एक तोप चोरी होने पर चकरघिन्नी हुआ

प्रशासन व पुलिस महकमा

नरवर के ऐतिहासिक किले पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों की नजर पूर्व में एक तोप नीचे ले गए थे चोर, पुलिस ने पकड़ी, थाने के सामने रख ली।

पूर्व कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने एक बार चर्चा में कहा था कि टूरिज्म के मामले में जितना पूरा खजुराहो है, उतना तो अकेला हमारा नरवर किला है।

अरबों रुपए कीमत की ऐतिहासिक संपदा को समेटे हुए नरवर किले पर बनी कचहरी में रखी 14 तोपों में से एक तोप चोरी हो गई।

पुरातत्व विभाग के गार्ड इसे हथियारबंद 30 लुटेरों की कहानी सुना रहे हैं।

लगभग 5 करोड़ की एक तोप होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है

जिले का नरवर किला अपने अंदर कितनी अकूत संपदा समेटे हुए है।

नरवर थाने के सामने रखी तोप भी चोरी की:

एक तोप पहले भी चोरी हुई थी, जिसे चोर किले के नीचे लेकर आए तभी चोरों को पुलिस ने दबोच लिया था।

चोरों से पुरातत्व महत्व की तोप तो नरवर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया था,

लेकिन बरामद चोरी के माल को वापस किले तक ले जाना बहुत कठिन था,

इसलिए बनाए गए नए पुलिस थाने के गेट पर ही तोप रख दी है।

नरवर किला: अरबों की अकूत संपदा

नरवर किले में पहले अलग-अलग जगह तोप रखी हुईं थीं, जिन्हें महीनों की मेहनत के बाद किले की सबसे खूबसूरत बनाई गई जगह कचहरी में इकट्ठी रखवाई थीं, ताकि एक ही गेट से सभी की निगरानी हो सके। सैलानियों के लिए भले ही यह एक मौत की सजा देने एवं युद्ध में किले की सुरक्षा के लिए बनी एक भारी- भरकम तोप है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ों रुपए है। नरवर किला अपने अंदर अरबों रुपए कीमत की पुरातत्व महत्व की संपदा समेटे हुए है।

पुरातत्व विभाग की घोर अनदेखी:

नरवर किले पर दफीनाखोरों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय तस्करों की नजर पड़ चुकी है, वाबजूद इसके पुरातत्व महकमा इसकी सुरक्षा में बड़ी अनदेखी कर रहा है। जो गार्ड 30 हथियारबंद बदमाशों की स्टोरी सुना रहे हैं, वो खुद किले पर आखिरी बार कब गए थे, यह पूछना चाहिए। बताते हैं कि सुरक्षा गार्ड हार्ट पेशेंट होने की वजह से आधी दूरी पर ही रुककर सैलानियों से टिकिट वसूली करते हैं, तथा नीचे ही बीड़ी फूंकते रहते हैं।अंतरराष्ट्रीय तस्करों की नजर: पूर्व में एक तोप नीचे ले गए थे चोर, पुलिस ने पकड़ी, थाने के सामने रख ली

शिवपुरी से सैमुअल दास:

पूर्व कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने एक बार चर्चा में कहा था कि टूरिज्म के मामले में जितना पूरा खजुराहो है, उतना तो अकेला हमारा नरवर किला है। अरबों रुपए कीमत की ऐतिहासिक संपदा को समेटे हुए नरवर किले पर बनी कचहरी में रखी 14 तोपों में से एक तोप चोरी हो गई। पुरातत्व विभाग के गार्ड इसे हथियारबंद 30 लुटेरों की कहानी सुना रहे हैं। लगभग 5 करोड़ की एक तोप होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारे जिले का नरवर किला अपने अंदर कितनी अकूत संपदा समेटे हुए है।

नरवर थाने के सामने रखी तोप भी चोरी की:

किले में रखी एक तोप पहले भी चोरी हुई थी, जिसे चोर किले के नीचे लेकर आए तभी चोरों को पुलिस ने दबोच लिया था। चोरों से पुरातत्व महत्व की तोप तो नरवर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया था, लेकिन बरामद चोरी के माल को वापस किले तक ले जाना बहुत कठिन था, इसलिए बनाए गए नए पुलिस थाने के गेट पर ही तोप रख दी है।

नरवर किला: अरबों की अकूत संपदा

नरवर किले में पहले अलग-अलग जगह तोप रखी हुईं थीं, जिन्हें महीनों की मेहनत के बाद किले की सबसे खूबसूरत बनाई गई जगह कचहरी में इकट्ठी रखवाई थीं, ताकि एक ही गेट से सभी की निगरानी हो सके। सैलानियों के लिए भले ही यह एक मौत की सजा देने एवं युद्ध में किले की सुरक्षा के लिए बनी एक भारी- भरकम तोप है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ों रुपए है। नरवर किला अपने अंदर अरबों रुपए कीमत की पुरातत्व महत्व की संपदा समेटे हुए है।

पुरातत्व विभाग की घोर अनदेखी:

नरवर किले पर दफीनाखोरों के अलावा अंतर्राष्ट्रीय तस्करों की नजर पड़ चुकी है, वाबजूद इसके पुरातत्व महकमा इसकी सुरक्षा में बड़ी अनदेखी कर रहा है। जो गार्ड 30 हथियारबंद बदमाशों की स्टोरी सुना रहे हैं, वो खुद किले पर आखिरी बार कब गए थे, यह पूछना चाहिए। बताते हैं कि सुरक्षा गार्ड हार्ट पेशेंट होने की वजह से आधी दूरी पर ही रुककर सैलानियों से टिकिट वसूली करते हैं, तथा नीचे ही बीड़ी फूंकते रहते हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in