जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार
महाभारतकालीन नरवर के किले पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों की नजर, बेपरवाह पुरातत्व विभाग।
चोर ले उड़े 5 करोड़ की तोप ।
तोप चोरी होने के बाद सुरक्षा गार्ड ने खुद को बचाने के लिए रची लूट की झूठी कहानी, विभाग ने ही झुठलाई।
5 जुलाई को तस्करों ने तोप को उसकी जगह से हटाया था, 10 दिन बाद उसे उठा ले गए
पुरातत्व विभाग के जिम्मेदार रहे नरवर पुलिस के भरोसे, अंतर्राष्ट्रीय तस्करों ने की बड़ी सेंधमारी
किले के चारों तरफ बिखरी तोपों को कचहरी महल में इकठ्ठा करने वाले निर्मल कसेरा का कहना है
तोप को एक रात में कोई नहीं ले जा सकता।
नरवर का किला न केवल ऐतिहासिक महत्व का है, बल्कि इसका उल्लेख महाभारत में भी है



