Skip to main content

Aaj Tak24x7

शीशटोला जंगल में लूट: हवा में फायरिंग और व्यापारी पर चाकू से हमला, 300 ग्राम सोना-8 किलो चांदी लूटी।

शीशटोला जंगल में लूट: हवा में फायरिंग और व्यापारी पर चाकू से हमला, 300 ग्राम सोना-8 किलो चांदी लूटी

साथ में देन-लेन की बही-खाता भी नहीं बख्शा बदमाशों ने।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

बभनी,सोनभद्र।थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में शनिवार शाम करीब 6 बजे हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने विरोध करने पर फायरिंग की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद करीब 300 ग्राम सोना, 8 किलो चांदी के जेवरात और दुकान का खाता-बही लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार कुलधीर कुमार पुत्र सीताराम सेठ, निवासी चपकी, रघुनाथ नगर, छत्तीसगढ़, बाजार से दुकान का सामान लेकर घर लौट रहे थे। शीशटोला जंगल में अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जेवरात से भरा झोला मांगा।

विरोध करने पर आरोपियों ने हवा में फायरिंग कर दी और कुलधीर पर चाकू से तीन बार हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद बदमाश झोला छीनकर भाग निकले। हमले के बाद दो बदमाश पैदल जंगल की ओर भागे, जबकि एक बदमाश मोटरसाइकिल से जिगनहवा की तरफ फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कुलधीर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लूट के साथ मारपीट और फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में कांबिंग की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मुखबिरों से सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने जंगल के रास्तों पर गश्त भी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in