Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिशन शक्ति अभियान के तहत लगा जनचौपाल।

मिशन शक्ति अभियान के तहत लगा जनचौपाल

महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया गया जागरूक।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

विंढमगंज,सोनभद्र । उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार, 19 जुलाई 2026 को सोनभद्र के विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घिवही-केवाल में एक जनचौपाल का आयोजन किया गया।  

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना था। यह जनचौपाल पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी श्री रविकांत मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।  

जनचौपाल के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन और जनहितकारी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें 112 – आपातकालीन पुलिस सहायता, 1090 – महिला पावर लाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 102 – गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस, 108 – आपातकालीन एम्बुलेंस, 182 – रेलवे हेल्पलाइन, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन, 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन शामिल हैं। पुलिस ने इन नंबरों के उपयोग और महत्व के बारे में विस्तार से बताया।  

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, साइबर अपराध या किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क कर तत्काल सहायता लें।  

कार्यक्रम में जागरूकता संबंधी पर्चे भी वितरित किए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आवश्यक जानकारी व परामर्श उपलब्ध कराया।  

इस जनचौपाल में उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिला आरक्षी सपना मौर्या और रिजर्व महिला आरक्षी साक्षी सिंह सहित थाना विंढमगंज पुलिस की टीम उपस्थित रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in