Skip to main content

Aaj Tak24x7

छिंदवाड़ा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत पुलिस विभाग ने निकाली विशाल रैली, ली गई सामूहिक शपथ

खबर छिंदवाड़ा से – पैकेज

छिंदवाड़ा में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत पुलिस विभाग ने निकाली विशाल रैली, ली गई सामूहिक शप

बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन

मध्यप्रदेश सरकार की अपील पर छिंदवाड़ा पुलिस के तत्वावधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के तहत आज, 19 जुलाई को पुलिस ग्राउंड में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

 इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के घातक परिणामों के प्रति सचेत कर एक नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

*रैली को जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*

 इस भव्य रैली में युवाओं, बुजुर्गों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रशासनिक अमले ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

*प्रशासनिक अधिकारियों की रही गरिमामयी मौजूदगी*

इस अवसर पर जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे

हरेंद्र नारायण (कलेक्टर)

राकेश सिंह (डीआईजी)

अजय पाण्डे (पुलिस अधीक्षक)

 श्रीमती निवेदिता गुप्ता कमांडेंट, 

अजय राणा सीएसपी, 

धीरेंद्र सिंह (एडीएम)

दीपक राज जैन स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर 

इसके साथ ही सिटी कोतवाली, कुंडीपुरा थाना, महिला थाना के निरीक्षक, लाइन स्टाफ और बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

*दिलाई गई नशामुक्ति की सामूहिक शपथ*

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर एक बेहद सराहनीय पहल करते हुए सभी कर्मचारियों और नागरिकों को जीवनभर नशा न करने तथा अपने परिवार को भी नशे से दूर रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

मध्यप्रदेश सरकार की अपील पर पुलिस प्रशासन का यह विशेष अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके।

बाइट-

 प्रमोद वर्मा आईजी जबलपुर

दीपक राज जैन – स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर

छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in