*सालीचौका में संसद मार्च कर रहे छात्र युवाओं के समर्थन में प्रदर्शन*
किसान सभा और माकपा द्वारा “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” के नारे के साथ संसद मार्च कर रहे छात्र युवाओं के समर्थन में नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई।
नीट (NEET) पेपर लीक, नई शिक्षा नीति (NEP) को वापस लेने, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को समाप्त करने और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिसिया दमन के खिलाफ देश भर में जनाक्रोश फूट पड़ा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 24 दिनों से जारी आंदोलन और छात्रों के संसद मार्च पर हुए लाठीचार्ज, वॉटर कैनन व टीयर गैस के इस्तेमाल के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), मध्य प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भगतसिंह चौक सालीचौका में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes


