Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना यातायात कंपू एवं यातायात झांसी रोड पुलिस द्वारा कटोराताल पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम मदाखलत के साथ की संयुक्त कार्यवाह

थाना यातायात कंपू एवं यातायात झांसी रोड पुलिस द्वारा कटोराताल पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगर निगम मदाखलत के साथ की संयुक्त कार्यवा

ग्वालियर ।। 20.07.2026 ।। – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में यातायात को अवरुद्ध करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही जारी है ।
कटोराताल रोड पर अवैध रूप से दुकान ,गुमटी, हाथ ठेलों लगाकर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था विगत दिनों से क्रेन द्वारा अनाउसमेंट करने के बाद भी दुकान संचालकों के द्वारा रोड पर रखा अवैध अतिक्रम नहीं हटाया गया तो आज थाना यातायात कंपू एवं यातायात झांसी रोड की यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम मदाखलत के साथ मिलकर कार्यवाही की इस कार्यवाही के दौरान रोड पर रखे अतिक्रमण को हटवाया गया जिसमें नगर निगम की तीन गाड़ियों में सामान भरकर नगर निगम की कार्यालय में जमा करवाया गया है। इसी क्रम में खतरनाक तरीके से बिना लाइसेंस के 01 बुलेट वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट में 2000 रुपए का चालान बनाया गया एवं एक अन्य बुलेट और एक चार पहिया वाहन के कागजात न होने पर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा में कार्यवाही कर प्रकरण माननीय न्यायालय की ओर भेजा जावेगा । इस प्रकार 04 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही कर 3500 रुपए का समन शुल्क राशि जमा कराई गई ।
इस प्रकार की कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) के नेतृत्व में लगातार जारी रहेगी । आज की कार्यवाही में थाना यातायात कंपू प्रभारी रक्षित निरीक्षक डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह तोमर,थाना यातायात झांसी रोड प्रभारी रक्षित निरीक्षक धनंजय शर्मा और दोनों थानों का बल उपस्थित रहा ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in