Skip to main content

Aaj Tak24x7

उज्जैन थाना खाचरोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ फरार आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन खाचरोद

मांगीलाल सोलंकी

उज्जैन थाना खाचरोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 63 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ फरार आरोपी गिरफ्ता

दिनांक 19.07.2026 को थाना खाचरोद का पुलिस बल फरार आरोपियों की तलाश में कस्बा एवं बड़ावदा क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था। इसी दौरान थाने के प्रकरण का फरार एवं आपराधिक रिकॉर्डधारी आरोपी पंकज पिता परमानंद को एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार से बड़ावदा से खाचरोद की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया।

टीम को घेराबंदी हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा भाटखेड़ी रोड रेलवे पुलिया के पास प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी की कार को रोक लिया गया। मौके पर पंचों की उपस्थिति में पूछताछ एवं वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

*गिरफ्तार आरोपी*-

पंकज पिता परमानंद, निवासी रैदास कॉलोनी, बरगुण्डा मोहल्ला, खाचरोद, जिला उज्जैन।

🔹*जप्त मशरूका*

▪️63 बल्क लीटर अवैध शराब (कीमत ₹44,500)

▪️मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP13AM1123 (कीमत ₹8,00,000)

▪️ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000), कुल जब्त मशरूका : ₹8,46,500

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in