Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाबा महाकाल को लाखों रुपये के दुर्लभ आम अर्पित, 2.5 लाख रुपये प्रति किलो की वैरायटी चढ़ाई

बाबा महाकाल को लाखों रुपये के दुर्लभ आम अर्पित, 2.5 लाख रुपये प्रति किलो की वैरायटी चढ़ा

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को एक अनोखी भेंट देखने को मिली। जबलपुर से आई श्रद्धालु रानी सिंह परिहार ने बाबा महाकाल को दुनिया की दुर्लभ और हाई-क्वालिटी वैरायटी के लगभग 5 किलोग्राम आम अर्पित किए। इनमें शामिल कुछ आमों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम बताई जाती है।

रानी सिंह परिहार ने बताया कि जबलपुर में उनका “श्री महाकालेश्वर हाइब्रिड फार्म” नाम से आम का बगीचा है, जहां 51 प्रकार की आम की किस्मों की खेती होती है। इनमें जापान की प्रसिद्ध मियाजाकी, ऑस्ट्रेलियन वैरायटी के साथ-साथ देसी किस्में चौसा, मल्लिका और आम्रपाली भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हर साल बगीचे की पहली फसल सबसे पहले बाबा महाकाल को अर्पित की जाती है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर विशेष वैरायटी के आम अर्पित किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

लोकेशन उज्जैन महाकाल मंदिर

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7 न्यूज

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in