नौनेर (उदगुवाँ मंडल) में जनचौपाल, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में मांगा जनसमर्थ
दतिया, 23 जुलाई।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत गुरुवार को उदगुवाँ मंडल के ग्राम नौनेर में आयोजित जनचौपाल में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने आगामी 30 जुलाई को होने वाले मतदान में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।
जनचौपाल को संबोधित करते हुए मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रवासियों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास की इस यात्रा को और सशक्त बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री भगवान सिंह कुशवाह, मंडल उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र कुशवाह, बूथ अध्यक्ष श्री शिवकुमार कुशवाह, नौनेर के सरपंच श्री मानसिंह कुशवाह, बूथ अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुशवाह, श्री अमित कुशवाह, श्री चिंटू राजा परमार, श्री राजदीप परमार, श्री दिनेश साहू, श्री अमित साहू, श्री जसवंत कुशवाह, श्री लोकपाल सिंह परमार, श्री कपिल पांडे, श्री रूपेश रजक, श्री शिवाजी परमार, श्री राजा परमार, श्री परमेश्वरी दास कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



