Skip to main content

Aaj Tak24x7

दतिया उपचुनाव में भाजपा के विजय अभियान को देंगे नई गति, शुक्रवार को दतिया पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया*

*दतिया उपचुनाव में भाजपा के विजय अभियान को देंगे नई गति, शुक्रवार को दतिया पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री सिंधिया

*बड़ौनी की विशाल जनसभा में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में करेंगे चुनाव प्रचार*

*मां पीताम्बरा पीठ में दर्शन-पूजन कर दतिया में जनसंपर्क अभियान में होंगे शामिल*

*ग्वालियर/दतिया/भोपाल- 23 जुलाई।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर एवं दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान सिंधिया मां पीताम्बरा पीठ में पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन करेंगे।

दतिया उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन के बीच सिंधिया भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनावी अभियान को नई गति देंगे। वे दतिया में जनसंपर्क अभियान तथा बड़ौनी में आयोजित विशाल जनसभा के माध्यम से जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान का आह्वान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिंधिया प्रातः 9:20 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर 10:50 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सड़क मार्ग द्वारा दतिया के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे वे मां पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:15 बजे वे दतिया के बड़ौनी में आयोजित जनसंपर्क अभियान एवं विशाल जनसभा में भाग लेंगे, जहां वे भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए जनता को संबोधित करेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in