Skip to main content

Aaj Tak24x7

शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झूठा झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्ता

नागदा (नि.प्र.)। थाना नागदा पुलिस ने शादी का झूठा झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी मुकेश प्रजापत (27), पिता बाबूलाल प्रजापत, निवासी जटिया कॉलोनी, नागदा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने महिला को विवाह का झूठा आश्वासन देकर कई वर्षों तक उसके साथ पति-पत्नी की तरह संबंध बनाए। बाद में आरोपी महिला को उसके तीन बच्चों तथा दोनों से जन्मे एक पुत्र के साथ जोधपुर (राजस्थान) ले गया। वहां किराये का कमरा दिलाने के बाद उसे छोड़कर चला गया और करीब चार माह तक उससे कोई संपर्क नहीं किया।

आर्थिक संकट से जूझ रही महिला ने थाना नागदा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in