*मोरटक्का चौकी पुलिस द्वारा 24 घंटेमें ही चोरी की वारदात का खुलासा ,आरोपी गिरफ्तार
मिश्रीलाल कोहरे
मांधाता थाना के अंतर्गत मोरटक्काचोकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे पुल से लोहे की सेटिंग प्लेटोके चोरी का मामला सुलझा लिया
21 जुलाई 2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे मोरटक्का चौकी पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति रेलवे पुल से लोहे की सेटिंग प्लेटोको चोरी कर फोर व्हीलर मैजिक रिक्शा जिसका नंबर MP12 T0813 से ले जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को धर दबोच लिया। आरोपी का नाम राज पिता भवानी ओछाने उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम भोगावा
कुछ दिनों पहले ही इसने भगाढ़ की दुकान थापना में खोली है। आरोपी के कब्जे से चोरी की सेटिंग की प्लेटें एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया ऑटो रिक्शा जप्त किया
फरियादी विंध्य भूषण पिता सतीश सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी सनावद प्रोजेक्ट मैनेजर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। थाना मांधाता में अपराध क्रमांक 198 /
2026, धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता(BNS) कै अंतर्गत प्रकरण पंजीबद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मोरटक्का चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेड कांस्टेबल शिवाजी भास्कले सी62 पंकज राठौड़ चेतन चौहान सी 3076 ने सराहनीय कार्य किया



