इस्तीफे के साथ संगठन से किनारा: जिला कल्याण सचिव मुन्ना सिंह अलग हुए।*

*इस्तीफे के साथ संगठन से किनारा: जिला कल्याण सचिव मुन्ना सिंह अलग हुए।

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*सोनभद्र।* समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन की सोनभद्र इकाई में टूट जारी है। संगठन के जिला कल्याण सचिव मुन्ना सिंह ने पद के साथ-साथ संगठन की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

 

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी. यू. अंसारी को संबोधित त्यागपत्र भेजकर व्यक्तिगत, प्रशासनिक एवं व्यावसायिक कारणों का हवाला दिया। पत्र में उन्होंने लिखा कि वर्तमान में वे सिविल डिफेंस से जुड़े हुए हैं, जहां नियमित प्रशिक्षण, ड्यूटी तथा आपातकालीन कार्यों में व्यस्तता के कारण संगठन को समय देना संभव नहीं हो पा रहा था।

 

मुन्ना सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़कर उन्हें मानवाधिकार संरक्षण में योगदान देने का अवसर मिला, जिसके लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

 

त्यागपत्र सौंपते समय उनकी सहज और आत्मविश्वास भरी मुद्रा से स्पष्ट था कि यह निर्णय पूरी तरह स्वैच्छिक है, किसी दबाव में नहीं लिया गया।

 

उन्होंने पत्र में अनुरोध किया कि उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर उन्हें सभी दायित्वों से मुक्त किया जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि भविष्य में संगठन का कोई भी पदाधिकारी उन्हें बैठक, कार्यक्रम, अभियान या चंदे के लिए संपर्क न करे।

 

पत्र के अंत में उन्होंने संगठन की निरंतर प्रगति और मानवाधिकार संरक्षण के कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

 

समाचार लिखे जाने तक संगठन की ओर से इस इस्तीफे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes