Skip to main content

Aaj Tak24x7

आकस्मिक दुर्घटना में मृत बीमाधारक के परिजन को भारतीय डाक विभाग ने सौंपा ₹13.24 लाख का बीमा दावा

आकस्मिक दुर्घटना में मृत बीमाधारक के परिजन को भारतीय डाक विभाग ने सौंपा ₹13.24 लाख का बीमा दाव

बीकानेर। भारत सरकार के उपक्रम भारतीय डाक विभाग ने डाक जीवन बीमा के अंतर्गत एक बीमाधारक की आकस्मिक मृत्यु के बाद उनके नामित व्यक्ति को बीमा दावे की राशि प्रदान की।

गंगाधर सिंह द्वारा 5 जुलाई 2023 को डाक जीवन बीमा पॉलिसी ली गई थी, जिसकी परिपक्वता अवधि 5 जुलाई 2043 तक निर्धारित थी। 30 जून 2025 को हुई आकस्मिक दुर्घटना में गंगाधर सिंह का निधन हो गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भारतीय डाक विभाग ने उनकी नामिती इन्द्रा झुरिया को ₹13,24,800 (तेरह लाख चौबीस हजार आठ सौ रुपये) का चेक प्रदान किया।

बीमा दावे का चेक पोस्टमास्टर विशाल भारद्वाज, विकास अधिकारी परमेश्वर लाल मूंड तथा मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव बनवारी लाल बेरवा ने इन्द्रा झुरिया को सौंपा।

इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारियों ने कहा कि डाक जीवन बीमा योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती हैं। विभाग समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पात्र दावों का शीघ्र निस्तारण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in