Skip to main content

Aaj Tak24x7

आकाशीय बिजली का कहर: 2 आदिवासी बच्चों समेत 17 भैंसें और 9 बकरियों की मौत, गांव में मातम

पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन की रिपोर्ट…

आकाशीय बिजली का कहर: 2 आदिवासी बच्चों समेत 17 भैंसें और 9 बकरियों की मौत, गांव में मात

रन्नौद-शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली गिरने से दो आदिवासी बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 भैंसें और 9 बकरियां भी इसकी चपेट में आकर मर गईं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पशुपालकों को करीब 15 से 17 लाख रुपए के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम विजयपुरा निवासी 14 वर्षीय दशरथ आदिवासी पुत्र बाबू आदिवासी अपने रिश्ते में भानेज लगने वाले 10 वर्षीय अभिषेक आदिवासी के साथ जंगल में बकरियां चराने गया था। दोपहर में बारिश शुरू होने पर दोनों बच्चे बचाव के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाबू आदिवासी की 9 बकरियां भी मर गईं।

इसी दौरान गांव के अन्य पशुपालकों की भैंसें भी जंगल में चर रही थीं। आकाशीय बिजली गिरने से 17 भैंसों की भी मौके पर मौत हो गई। मृत पशुओं में मुन्नालाल पाल की 5, चंद्रभान पाल की 5, राकेश पाल की 2, शोभाराम पाल की 2, जगदीश लोधी की 2 और सीताराम पाल की 1 भैंस शामिल है।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है, वहीं पशुओं के नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

एक ही दिन में दो मासूम बच्चों और बड़ी संख्या में पशुओं की मौत से पूरे विजयपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in