Skip to main content

Aaj Tak24x7

महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त

महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में सिक्योरिटी गार्ड पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को महाकाल थाना पुलिस ने घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को महाकाल मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड आकाश राठौर पर चाकू से हमला हुआ था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अंकुश परमार निवासी जयसिंहपुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में फूल-प्रसादी का ठेला लगाने की जगह को लेकर गार्ड से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में हमला कर दिया।

महाकाल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in