Skip to main content

Aaj Tak24x7

कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी को स्मैक का विक्रय करता हुआ पकडा आरोपी से 21.80 ग्राम स्मैक कीमती 420000रु. की जप्त कर गिरफ्तार किया।*

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

*कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी को स्मैक का विक्रय करता हुआ पकडा आरोपी से 21.80 ग्राम स्मैक कीमती 420000रु. की जप्त कर गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।

उक्त निर्देशों के पालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी।

आज दिनांक 25.07.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मनियर ईटमा रेल्वे अण्डर ब्रिज के पास स्मैक विक्रय करने की नियत से खडा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को मनियर ईटमा रेल्वे अण्डर ब्रिज शिवपुरी तरफ रवाना किया।

जहाँ एक व्यक्ति मुखबिर के हुलिया के अनुसार खडा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे स्टाफ की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मनोज कुचवंदिया पुत्र रतनलाल कुचवंदिया उम्र 38 साल नि0 सहराना मनियर शिवपुरी का होना बताया व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो लोअर में बायीं तरफ जेब में एक पारदर्शी पन्नी के अन्दर 21.80 ग्राम स्मैक रखी पायी गयी जो कुल कीमती 420000रु. की है जिसे आरोपी अवैध रुप से विक्रय करने की नियत से लिये खडा था आरोपी से मौके पर स्मैक जप्ती एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही की गयी बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 564/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है पूर्व में भी कई अपराध घटित कर चुका है आरोपी से स्मैक के सोर्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है पूछताछ उपरान्त संबंधित के विरुध्द कार्यवाही की जावेगी।

शिवपुरी शहर को नशा मुक्त बनाने के लिये नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले एवं विक्रय करने वाले व्यक्तियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा पूर्व से में भी कार्यवाहियां की जा चुकीं है जिनमें कई आरोपीगण जेल में है एवं भविष्य में भी ऐसे व्यक्तियों पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, शहर को नशा मुक्त करने के लिये दीगर जिले एवं दीगर राज्यों के ऐसे व्यक्ति जो बाहर से आकर शहर में नशीले पदार्थो का परिवहन कर चले जाते है ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है सूचना प्राप्त होने पर उक्त व्यक्तियों के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जावेगी।

कोतवाली पुलिस व्दारा नशामुक्ति अभियान 2.0 चलाया जा रहा है जिसकी अंतर्गत कोतवाली पुलिस व्दारा शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के संबंध में स्मैक विक्रय करने वाले आरोपी के विरुध्द बडी कार्यवाही की गयी है।

सराहनीय भूमिकाः. उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० अरविन्द छारी, उनि० सुमित शर्मा, उनि० प्रवीण त्रिवेदी, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र. आर. 890 अवतार सिंह, आर. 528 महेन्द्र तोमर, आर. 281 राहुल कुमार, आर. 767 अजीत राजावत, आर. 265 देवेन्द्र रावत की विशेष भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in