Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने निवाड़ी के नवीन कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण,परिसर का अवलोकन एवं पौधारोपण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने निवाड़ी के नवीन कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण,परिसर का अवलोकन एवं पौधारोप

निवाड़ी, 26 जुलाई।

जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी के नवनिर्मित आधुनिक कलेक्ट्रेट भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लोकार्पण के उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रभारी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कलेक्ट्रेट भवन के कलेक्टर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का अवलोकन किया। उन्होंने नवीन भवन में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ वातावरण का संदेश भी दिया। नवीन कलेक्ट्रेट भवन प्रशासन को अधिक दक्ष, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन आम नागरिकों को एक ही स्थान पर बेहतर, त्वरित एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेश पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक भी कार्यक्रम के साक्षी बने।

नवीन कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण को जिले के प्रशासनिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में नई गति मिलेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in