Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओरछा के कंचना घाट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सुना ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड

ओरछा/निवाड़ी, 26 जुलाई।

जिला निवाड़ी के पावन तीर्थस्थल ओरछा स्थित कंचना घाट पर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ निवाड़ी जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया।

‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने का प्रभावी मंच है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी विचार राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं संकल्प का संचार करते हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, राज्यसभा सांसद श्री महेश केवट, निवाड़ी विधायक श्री अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश पटेरिया, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ. शिशुपाल यादव, श्री नंदकिशोर नापित सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, विभिन्न विभागों के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिकों ने भी कार्यक्रम का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के विचारों को समाज और राष्ट्रहित में प्रेरणादायक बताते हुए जनभागीदारी, सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in