Skip to main content

Aaj Tak24x7

सीएम राइज स्कूल बाघ में अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, 70 से अधिक विद्यार्थी शिकायत लेकर धार रवाना

सीएम राइज स्कूल बाघ में अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, 70 से अधिक विद्यार्थी शिकायत लेकर धार रवान

न्यूज़ रिपोर्टर : मुकेश परिहार, सरदारपुर

सरदारपुर/बाघ। सीएम राइज स्कूल बाघ में व्याप्त कथित अव्यवस्थाओं, शिक्षण व्यवस्था की कमजोरियों एवं भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों को लेकर शुक्रवार को छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। कक्षा 12वीं के छात्र सूजल पांडे के नेतृत्व में लगभग 70 से अधिक छात्र-छात्राएं छह वाहनों में सवार होकर जिला मुख्यालय धार के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने जिला प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का निर्णय लिया।

विद्यार्थियों का आरोप है कि शासन द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए 20 कंप्यूटरों में से 3 कंप्यूटर स्कूल के प्राचार्य देवी सिंह बघेल द्वारा अपने निवास पर रखे गए हैं। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य के पास बीईओ का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

स्थायी शिक्षकों की मांग

छात्रों ने बताया कि विद्यालय में अधिकांश विषय अतिथि शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। उनके अनुसार शिक्षण व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने मांग की है कि विद्यालय में शीघ्र स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाए तथा प्राचार्य देवी सिंह बघेल को बीईओ के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाए।

भोपावर चौकड़ी पर सहायक आयुक्त से मुलाकात

धार जाते समय भोपावर चौकड़ी (सरदारपुर) पर विद्यार्थियों की मुलाकात जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त पारुल व्यास जैन से हुई। छात्रों ने अपनी शिकायतें एवं मांगें उनके समक्ष विस्तार से रखीं और त्वरित कार्रवाई की मांग की। सहायक आयुक्त ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, हालांकि छात्र उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए।

आंदोलन की चेतावनी

विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि वे अपनी शिक्षा और भविष्य को लेकर संघर्ष कर रहे हैं तथा न्याय मिलने तक आवाज उठाते रहेंगे।

पत्रकार संघ ने भी उठाया मुद्दा

इस दौरान सरदारपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहनलाल यादव ने सहायक आयुक्त के समक्ष पूर्व बीईओ प्रमोद कुमार माथुर से जुड़े पुलिस प्रकरण का मुद्दा भी उठाया। इस पर सहायक आयुक्त ने निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in