प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं विकसित भारत 2047 के विजन को नई गति देने वाली ऐतिहासिक पहल

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया एवं विकसित भारत 2047 के विजन को नई गति देने वाली ऐतिहासिक पह*

 

*केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर में देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की दिशा में ऐतिहासिक कदम, 30 जुलाई को एमओयू*

 

*केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री यादव की उपस्थिति में दूरसंचार विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के उद्योग विभाग के बीच होगा समझौता*

 

*350 एकड़ में विकसित होगा अत्याधुनिक Telecom Manufacturing Zone; ₹493 करोड़ की केंद्रीय सहायता से बनेगा भारत का अगला दूरसंचार विनिर्माण केंद्र*

 

*नई दिल्ली/ ग्वालियर/भोपाल।* केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 30 जुलाई को दूरसंचार विभाग, भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के उद्योग विभाग के बीच ग्वालियर में देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) की स्थापना हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर नई दिल्ली मके विज्ञान भवन में हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह ऐतिहासिक पहल भारत के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात करेगी तथा देश के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह महत्वाकांक्षी परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई गति प्रदान करते हुए भारत को वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

 

 

*ग्वालियर बनेगा भारत का पहला Telecom Manufacturing Hub*

उल्लेखनीय है कि दूरसंचार विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को ग्वालियर में लगभग 350 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक Plug-and-Play मॉडल पर विकसित किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण के आधारभूत अवसंरचना विकास के लिए भारत सरकार ने ₹493 करोड़ की शत-प्रतिशत वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। ग्वालियर में बनने वाला यह Telecom Manufacturing Zone देश को दूरसंचार उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस एकीकृत विनिर्माण परिसर में मोबाइल फोन, नेटवर्क उपकरण, फाइबर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर तथा 5G एवं 6G तकनीकों के अनुसंधान, विकास और निर्माण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 

*सेमीकंडक्टर से 6G तक, भारत के तकनीकी भविष्य की नई आधारशिला*

ग्वालियर का Telecom Manufacturing Zone देश की Semiconductor Mission और Electronics Component Schemes जैसी राष्ट्रीय पहलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दूरसंचार विनिर्माण का एक समग्र इकोसिस्टम विकसित करेगा। इससे अनुसंधान से लेकर उत्पादन तक की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर संचालित हो सकेगी। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्टार्ट-अप्स को नए अवसर प्राप्त होंगे, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा और भारत में निर्मित दूरसंचार उपकरणों के वैश्विक निर्यात को भी नई गति मिलेगी।

 

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के विशेष प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं सतत पहल के परिणामस्वरूप ग्वालियर को देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की स्थापना के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे देश को दूरसंचार विनिर्माण के वैश्विक मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

 

देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की स्थापना न केवल मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक दूरसंचार विनिर्माण मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in