आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित “बाबा अमरनाथ बर्फानी संघर्ष यात्रा” मुंबई बांद्रा टर्मिनस से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक रवाना*

*आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आयोजित “बाबा अमरनाथ बर्फानी संघर्ष यात्रा” मुंबई बांद्रा टर्मिनस से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक रवाना

 

*नर्मदापुरम /

 

अखिल आर्यावर्त संघ – *आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल* के तत्वावधान में आयोजित *”बाबा अमरनाथ बर्फानी संघर्ष यात्रा”* मुंबई के *बांद्रा टर्मिनस* से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अत्यंत उत्साह और भक्तिमय वातावरण में रवाना हुई।

 

यात्रा का शुभारंभ आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्रीमान दिनेश दादा पाटील जी* के करकमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

 

इस अवसर पर पूरे बांद्रा टर्मिनस परिसर को भगवा रंग से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं के हाथों में भगवा ध्वज, सिर पर भगवा फेटे और मुख से *”हर हर महादेव”, “जय श्री राम”* और *”जय बाबा बर्फानी”* के गगनभेदी जयकारे गूंज रहे थे। देशभक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूरा माहौल भक्तिमय और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

 

यात्रा में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से आए हुए आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिला शक्ति सहित रामभक्त शामिल हुए।

यात्रा प्रमुख:*

*एडवोकेट लक्ष्मी ताई*

राष्ट्रीय अध्यक्षा, *आंतरराष्ट्रीय दुर्गा शक्ति परिषद*

इस अवसर पर श्रीमान दिनेश दादा पाटील जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि _”बाबा अमरनाथ की यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं है। यह सनातन संस्कृति, हमारी आस्था और राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है। आज जब सनातन धर्म पर बार-बार आघात हो रहे हैं, ऐसे समय में हमें एकजुट होकर बाबा बर्फानी से शक्ति मांगनी है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि यात्रा के दौरान पूर्ण अनुशासन, संयम और राष्ट्रभक्ति की भावना को बनाए रखें। बाबा बर्फानी की कृपा हम सभी पर बनी रहे।

 

यात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने धर्म रक्षा, गौ रक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिए आजीवन कार्य करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आंतरराष्ट्रीय बजरंग दल और आंतरराष्ट्रीय दुर्गा शक्ति परिषद के सभी पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

 

नर्मदा पुरम से सुनीता शर्मा की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in