चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़: वाल्मीकि समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरोध

लोकेशन खाचरोद

 

*चर्चा में रही लव मैरिज मामले में नया मोड़: वाल्मीकि समाज ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का जताया विरो*

 

खाचरोद /खाचरोद की बहुचर्चित लव मैरिज मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिवार की मर्जी के विरुद्ध विवाह करने वाली युवती को परिजनों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से मृत मानकर गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) किए जाने और मीडिया के समक्ष दिए गए बयानों के बाद अब वाल्मीकि समाज ने इस मामले पर आपत्ति दर्ज कराई है।

बुधवार को वाल्मीकि सेना (मार्शल कौम) के बैनर तले वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि खाचरोद थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 28 जुलाई 2026 को प्रजापत समाज के एक परिवार द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वाल्मीकि समाज के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

वाल्मीकि समाज ने संबंधित परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि माफी नहीं मांगी जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि खाचरोद में एक युवती द्वारा परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह करने के बाद उसके परिजनों ने समाज के लोगों की मौजूदगी में युवती को प्रतीकात्मक रूप से मृत घोषित करते हुए गोरनी (प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार) की रस्म निभाई थी। इस घटना के वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिसके बाद अब कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज ने विरोध दर्ज कराया है।

फिलहाल पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in