कोतमा में जेएमएस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, पांच दिन में कार्रवाई नहीं होने पर घेराव की चेतावनी

कोतमा में जेएमएस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, पांच दिन में कार्रवाई नहीं होने पर घेराव की चेतावन

 

कोतमा विधानसभा क्षेत्र में निजी कंपनियों के वाहनों से लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हाल ही में कोतमा-निगवानी मार्ग पर जेएमएस कंपनी के एक कथित लापरवाह वाहन की टक्कर से एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

 

इसी मामले को लेकर जिला अध्यक्ष गुड्डू चौहान आज सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में लोगों के साथ कोतमा थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेएमएस कंपनी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांगों के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई, तो कोतमा थाना अथवा जेएमएस कंपनी का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in