भालूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत ने कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा, जुआ-सट्टा पर सख्त कार्रवाई के दिए संके
भालूमाड़ा। भालूमाड़ा थाना की नवपदस्थ थाना प्रभारी राधिका भगत ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पुलिस-जन सहयोग को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों के साथ सकारात्मक चर्चा की।
चर्चा के दौरान थाना प्रभारी राधिका भगत ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर


