पीएम आवास के नाम पर रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार*

पीएम आवास के नाम पर रिश्वत लेते रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार की मांग में 8 हजार लेते परासईं में धराया आरोपी*

दमोह*। जिले के जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत परासईं में सागर लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने के ऐवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रोजगार सहायक सचिव (जीआरएस) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

दो मकानों के नाम पर मांगी थी 30 हजार की घूस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम परासईं निवासी फरियादी संजू पिता द्वारका रैकवार ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके दो प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए थे, जिसके ऐवज में ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक सचिव राजेश सिंह लोधी द्वारा 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes