पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन कार्यालय के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन* //

// *पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन कार्यालय के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन* /

 

ग्वालियर, 31 जुलाई 2026।

आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना(भा.पु.से.) द्वारा पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन कार्यालय के नवीन भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज श्री असित यादव(भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर सहित पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं पुलिस हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

नवीन कार्यालय भवन के उद्घाटन के साथ ग्वालियर जोन के प्रशासनिक कार्यों के संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वातावरण प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने नवीन भवन का अवलोकन किया तथा इसके निर्माण में सहयोग देने वाले सभी संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes