दिव्यांगजन की सेवा ही सच्ची जनसेवा : मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह

दिव्यांगजन की सेवा ही सच्ची जनसेवा : मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवा

 

ग्वालियर, 31 जुलाई 2026।

“सेवा, संवेदना और समर्पण ही जनसेवा का सच्चा मार्ग है।” इसी भावना को आत्मसात करते हुए मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग) ने आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की समाधियाँ कॉलोनी स्थित जनसंपर्क कार्यालय में एक दिव्यांगजन को सहायक उपकरण प्रदान कर संवेदनशील जनसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं। उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास और सशक्तिकरण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ मुख्यधारा में आगे बढ़ सकें।

 

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि सहायक उपकरण केवल सुविधा का माध्यम नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की नई शुरुआत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी के जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह द्वारा दिव्यांगजन हित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes