Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिलाधिकारी ने दुद्धी क्षेत्र की 5 परियोजनाओं का किया निरीक्षण, सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी ने दुद्धी क्षेत्र की 5 परियोजनाओं का किया निरीक्षण, सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के दिए कड़े निर्दे

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी,सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा* ने शनिवार को तहसील दुद्धी क्षेत्र की शिक्षा एवं समाज कल्याण से संबंधित 5 निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता को लेकर संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

राजकीय बालिका इंटरमीडिएट महाविद्यालय, दुद्धी में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्षों के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को सितंबर माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन की प्रगति आख्या छाया चित्र सहित उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्य की गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय छात्रावास के निरीक्षण में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई। जिलाधिकारी ने कार्य को समय से पूर्ण कराने के साथ ही परिसर में रिक्त स्थान पर बैडमिंटन मैदान विकसित कराने के निर्देश दिए।

जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय एवं संक्रमण आवास का निरीक्षण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर शेष कार्य पूर्ण कर आवास हस्तांतरित कराने के निर्देश दिए गए। छात्रावास में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर छात्र-छात्राओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

भाऊराव देवरस महाविद्यालय परिसर में निर्माणाधीन हेलीपैड का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

तहसील दुद्धी स्थित आवासीय परिसर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को परिसर की परिसीमा दीवार के लिए तत्काल अनुमान पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए परिसर में प्राथमिकता पर निगरानी कैमरे स्थापित कराने के भी आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रावासों में साफ-सफाई, सुरक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडे, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in