लोकेशन उज्जैन
उज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म का केस दर्ज, एफआईआर के बाद आश्रम छोड़कर फरार
उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आश्रम में रहने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया, मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी आश्रम छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आश्रम में दबिश दी, लेकिन वहां ताला मिला। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं, ज्ञानदास ने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का शिकार बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



