जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार
*थाना कोतवाली पुलिस व्दारा लूट के अपराध क्र. 578/26 मे फरियादी से 20000 की लूट करने वाले आरोपी सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पण्डा को महज 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 29.07.26 को फरियादी सुल्तान सिंह गुर्जर पुत्र गोपाल सिंह गुर्जर उम्र 35 साल नि0 बम्हारी थाना बम्हारी शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 28.07.26 को वह रोटरी क्लब की वाउण्ड्री के पास पैदल – पैदल जा रहा था तभी दो अज्ञात बदमाश मोटर सायकिल से आये और मुझे धक्का देकर मेरी पेंत की जेब में रखे 20,000रु. लूट कर ले गये जो फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 578/26 धारा 309(6) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
अपराध की गंभीरता को देखते हुये अपराध के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जो पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति एंव नगर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी करने हेतु टीम बनायी गयी जो टीम व्दारा शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरो को चैक किया एवं घटना की कड़ी से कडी जोडी गयी आरोपी की सुरेन्द्र पण्डा के रुप में पहचान हुये जो दिनांक 30.07.26 को पुराने रेल्वे स्टेशन के पास से आरोपी सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पण्डा पुत्र भगवान दास शर्मा उम्र 29 साल नि0 पीएसक्यू लाइन के पीछे जवाहर कॉलोनी के घूमने की सूचना प्राप्त हुये जो फोर्स को तत्काल कार्यवाही हेतु रवाना किया जहाँ आरोपी पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा गया बाद आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी विकास उर्फ आकाश बाथम के साथ घटना कारित करना स्वीकार की आरोपी से लूटे गये बीस हजार रुपये में से 4500रु. बरामद कर जप्त किये गये एवं अन्य रुपये अपने साथी के पास होना बताया आरोपी आपराधिक किस्म का है जिस पर पूर्व से 19 अपराध दर्ज है जिसे पूर्व में अन्य थानो में भी लूट के अपराधो में गिरफ्तार किया गया है प्रकरण में एक अन्य आरोपी विकास उर्फ आकाश बाथम की तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि० सुमित शर्मा , उनि0 मुरारी यादव, प्र.आर. 374 गजेन्द्र परिहार, प्र.आर. 570 विनय कुमार, की विशेष भूमिका रही।



