ग्वालियर में स्थापित होगा देश का पहला Telecom Manufacturing Zone, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया
30 जुलाई।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ग्वालियर में देश के पहले Telecom Manufacturing Zone (TMZ) की स्थापना को प्रदेश और देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए केंद्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल मध्यप्रदेश को दूरसंचार विनिर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी तथा रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।
श्री कुशवाह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नीति, नीयत और नवाचार’ के मजबूत आधार पर आत्मनिर्भर भारत का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के सतत प्रयासों से ग्वालियर को देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की ऐतिहासिक मिली सौगात ₹10,000 करोड़ के निवेश और 14,000 से अधिक रोजगार के साथ ग्वालियर बनेगा भारत का नया टेलीकॉम हब। ग्वालियर में स्थापित होने वाला देश का पहला Telecom Manufacturing Zone इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना न केवल मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और भारत को वैश्विक स्तर पर तकनीकी एवं औद्योगिक शक्ति के रूप में और अधिक मजबूत बनाएगी।
ग्वालियर-चंबल के उज्ज्वल भविष्य की इस ऐतिहासिक सौगात के लिए श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार।



