Skip to main content

Aaj Tak24x7

पिपलिया मंडी से हर्कियाखाल बालाजी तक निकली भव्य पैदल यात्रा, जगह-जगह हुआ भक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत।

मल्हारगढ़ से महेश मरेठा की रिपोर्ट

*पिपलिया मंडी से हर्कियाखाल बालाजी तक निकली भव्य पैदल यात्रा, जगह-जगह हुआ भक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत

*

पिपलिया मंडी स्थित श्री टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर से श्री हर्कियाखाल बालाजी मंदिर तक रविवार को भव्य एवं विशाल पैदल यात्रा निकाली गई। बालाजी के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। यह धार्मिक पैदल यात्रा लगातार छठे वर्ष आयोजित की गई।

यात्रा के प्रारंभ से पूर्व श्री टिलाखेड़ा बालाजी मंदिर पर परम पूज्य गुरुदेव पंडित लक्ष्मीनारायणजी शर्मा एवं परम पूज्य गुरुदेव पं. दशरथजी शर्मा (भाईजी) द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं ने हर्कियाखाल बालाजी धाम के लिए पैदल यात्रा प्रारंभ की।

लगभग 30 किलोमीटर की इस पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान नगर सहित मार्ग में जगह-जगह भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बालाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

यात्रा में शामिल हुए मंदसौर जावरा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर जी गुप्ता एवं युवा राजपूत संगठन ने भी विजय होटल पर यात्रा का स्वागत किया

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर मंदसौर और नीमच जिले की पुलिस द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था की गई। यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया गया तथा पुलिस बल तैनात रहा। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए 108 एंबुलेंस भी यात्रा के दौरान मौजूद रही।

पैदल यात्रा के श्री हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पहुंचने पर वहां मौजूद भक्तों ने आतिशबाजी एवं जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन किए और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

छठे वर्ष आयोजित इस पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे मार्ग में बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in