Skip to main content

Aaj Tak24x7

जैन बंधुओं ने लिया 59 वें प्रशिक्षण शिविर का धर्म ध्वज

जैन बंधुओं ने लिया 59 वें प्रशिक्षण शिविर का धर्म ध्व

टोडरमल स्मारक भवन जयपुर में आयोजित हुआ आयोजन

छिंदवाड़ा – पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट, जयपुर एवं कुंदकुंद कहान दिगम्बर जैन तीर्थ सुरक्षा ट्रस्ट, मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 49 वें आध्यात्मिक शिक्षण शिविर के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले 59 वें श्रीं वीतराग विज्ञान आध्यात्मिक शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर ज्ञानान्द महोत्सव का भव्य एवं भावपूर्ण मंगल आमंत्रण प्रदान किया गया। यह आमंत्रण समारोह श्रद्धा, उत्साह और जिनशासन प्रभावना के अनुपम वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर छिंदवाड़ा से लगभग 35 साधर्मीजन विशेष रूप से आमंत्रण देने के लिए जयपुर पधारे। इनमें प्रशिक्षण शिविर समिति, दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल, अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं जैन महिला मंडल, छिंदवाड़ा के अनेक पदाधिकारी एवं जिन शासन सेवक उपस्थित रहे।

छिंदवाड़ा मंडल की ओर से फेडरेशन सचिव दीपक राज जैन ने अत्यंत भावपूर्ण शब्दों में सभी साधर्मियों से आगामी शिविर में छिंदवाड़ा पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।

पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट की ओर से पंडित विपिन शास्त्री, मुंबई ने उपस्थित जनसमुदाय को छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले 18 दिवसीय आध्यात्मिक शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर में सहभागी बनने का हार्दिक निमंत्रण दिया। वहीं डॉ. शांतिकुमार पाटील एवं पं. ऋषभ शास्त्री, डॉक्टर विवेक जैन ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में स्वाध्याय, तत्त्वज्ञान एवं जिनशासन प्रभावना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिविर में अध्ययन हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में श्री कुंदकुंद कहान दिगम्बर जैन तीर्थ सुरक्षा ट्रस्ट से महिपाल शाह बाँसवाड़ा, चम्पालाल भण्डारी जयपुर, सुशील बजाज कोलकाता, नरेश लुहाड़िया दिल्ली, हर्षवर्धन जैन औरंगाबाद एवं अशोक जैन जबलपुर, शिविर अध्यक्ष संजीव सिंघई, महामंत्री अशोक वैभव सहित बड़ी संख्या में श्रावकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशीलकुमार गोदिका, पंडित विपिन शास्त्री मुंबई, शुद्धात्मप्रकाश भारिल्ल एवं सौरभ कुमार गोदिका भी मंचासीन रहे।

इसके अतिरिक्त प्रमुख विद्वानों में डॉ. शांतिकुमार पाटील, डॉ. मनीष शास्त्री मेरठ, कमलचंद जैन पीडावा, डॉ. प्रवीन शास्त्री इंदौर, पंडित पियूष शास्त्री जयपुर सहित अनेक विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों की उपस्थिति से संपूर्ण मंच सुशोभित हो उठा तथा भावपूर्ण वातावरण में सभा बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजती रही। इस अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले 59वें आध्यात्मिक शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर की ध्वजा एवं मंगल आमंत्रण छिंदवाड़ा से पधारे प्रतिनिधियों को विधिवत् सौंपा गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति-भेंट देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि 59वाँ आध्यात्मिक शिक्षण-प्रशिक्षण शिविर मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 19 मई से 5 जून 2027 तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर से हजारों साधर्मीजन सहभागिता कर वीतराग तत्त्वज्ञान का लाभ प्राप्त करेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in