Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रावण के प्रथम सोमवार पर ज्योतिर्लिंगओंकारेश्वर ममलेश्वर की निकली भव्य पालकी नगर भ्रमण कर जाना प्रजा का हाल* 

*श्रावण के प्रथम सोमवार पर ज्योतिर्लिंगओंकारेश्वर ममलेश्वर की निकली भव्य पालकी नगर भ्रमण कर जाना प्रजा का हाल*

*मिश्रीलाल कोहरे*

ओंकारेश्वर/खंडवा

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पारंपरिक भव्य पालकी सवारी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली । लगातार हो रही बारिश के बावजूद तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा

रविवार को लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने ओंकारेश्वर पहुंचकर नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई तथा भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। लगातार बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य सप्ताहांत की अपेक्षा कम रही, जबकि शनिवार-रविवार को आमतौर पर 60 से 70 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं।

सोमवारदोपहर 3 बजे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर से भगवान की पारंपरिक पालकी सवारी प्रारंभ हुई। सवारी कोटितीर्थ घाट पहुंचकर रुद्राभिषेक के बाद पवित्र नर्मदा में नौका विहार कराया गया। इसके पश्चात गोमुख घाट, बालवाड़ी, पुराना बस स्टैंड, विष्णुपुरी मेन रोड, जेपी चौक, पुराना झूला पुल और शिवपुरी मार्ग से भ्रमण करते हुए रात्रि देर रात मंदिर लौटी।

*रविवार को दर्शन व्यवस्था भी सुचारु रही*

सामान्य श्रद्धालुओं को सुखदेव मुनि द्वार तथा वीआईपी एवं प्रोटोकॉल श्रद्धालुओं को नंदी द्वार से प्रवेश दिया गया। दोपहर बाद मंदिर परिसर में भीड़ कम होने से श्रद्धालुओं को लगभग आधा घंटे में दर्शन हुए, सुबह के समय करीब एक घंटे में दर्शन संपन्न हुए। घाटों पर दिनभर श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान भगवान ओंकारेश्वर ,ममलेश्वर के दर्शन पूजन जन किया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in