Skip to main content

Aaj Tak24x7

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में मुंबई में आयोजित होगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो*

*केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में मुंबई में आयोजित होगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो

*भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन- ग्वालियर में ₹10 हजार करोड़ के निवेश की संभावना, मुंबई इन्वेस्टर्स मीट से निवेश के लक्ष्य को मिलेगी नई गति*

*भारत को वैश्विक टेलीकॉम विनिर्माण हब बनाने की दिशा में उद्योग जगत के साथ साझेदारी को मिलेगा नया विस्तार*

*मुंबई/भोपाल/ग्वालियर/नई दिल्ली – 03 अगस्त 2026।* केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में 4 अगस्त 2026 को मुंबई में आयोजित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो आयोजित होगा। इस अवसर पर दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल तथा मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव भी उपस्थित रहेंगे। ग्वालियर में भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के शुभारंभ के बाद आयोजित यह दूसरा प्रमुख इन्वेस्टर मीट होगा, जिसका उद्देश्य देश के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना, नए निवेश आकर्षित करना तथा आत्मनिर्भर भारत के विज़न को नई गति प्रदान करना है। विदित रहे कि नई दिल्ली में आयोजित प्रथम इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में ₹3,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनसे लगभग 14 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है।

*ग्वालियर से शुरू हुई भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन की ऐतिहासिक यात्रा को मुंबई में मिलेगा नया विस्तार*

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को भारत सरकार के दूरसंचार विभाग और मध्यप्रदेश शासन के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के साथ ग्वालियर में देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन का शुभारंभ हुआ था। यह पहल भारत में दूरसंचार विनिर्माण के लिए एक समर्पित और एकीकृत औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुंबई में आयोजित होने वाला रोडशो और मीट इसी राष्ट्रीय अभियान का अगला महत्वपूर्ण चरण होगा।

*₹3,500 करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने उद्योग जगत के विश्वास को किया मजबूत, अब ₹10,000 करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़ेगा अभियान*

नई दिल्ली में आयोजित प्रथम इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में देश की अग्रणी दूरसंचार एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों ने ₹3,500 करोड़ के निवेश की प्रतिबद्धता जताई। इन निवेशों से लगभग 14 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। मुंबई इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से इस अभियान को और गति देते हुए कुल संभावित निवेश को ₹10,000 करोड़ से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट एवं रोडशो में देश की अग्रणी टेलीकॉम विनिर्माण कंपनियां, प्रौद्योगिकी कंपनियां, कंपोनेंट निर्माता, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता, निवेशक तथा दूरसंचार क्षेत्र के प्रमुख हितधारक भाग लेंगे। यह मंच उद्योग और सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के साथ-साथ नए निवेश अवसरों को बढ़ावा देगा।

*एचएफसीएल, डिक्सन, वीवीडीएन सहित अनेक अग्रणी कंपनियों ने जताया भरोसा*

नई दिल्ली में आयोजित प्रथम इन्वेस्टर्स राउंडटेबल के दौरान एचएफसीएल, डिक्सन, वीवीडीएन, कॉक्स एंड किंग्स इंक. सहित अनेक अग्रणी उद्योग समूहों ने इस परियोजना में निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उद्योग जगत की यह सकारात्मक भागीदारी भारत की दूरसंचार नीति, विनिर्माण क्षमता तथा निवेश-अनुकूल वातावरण में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

अब मुंबई इन्वेस्टर्स मीट से सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पहल भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम विनिर्माण एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने तथा उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in