Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में प्रथम आगमन पर भव्य स्वाग

‘हर घर तिरंगा’ यात्रा और अभियान की सफलता के लिए आयोजित हुई महत्वपूर्ण कार्यशाला

बस्ती, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को बस्ती जनपद में प्रथम आगमन हुआ। जिले में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका ऐतिहासिक एवं भव्य नागरिक अभिनंदन किया

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आजमगढ़ से टांडा होते हुए बस्ती जनपद की सीमा में दाखिल हुए। कलवारी चौराहे के पास टांडा पुल पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनका पहला स्वागत किया।

इसके उपरांत टांडा पुल से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। कलवारी चौराहा, नगर बाजार, फुटहिया, कारगिल शहीद स्मारक, मूड़घाट, बड़ेबन, कटरा चुंगी, फुहार चौराहा, कंपनी बाग, गांधीनगर चौकी, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा और पंकज टाकीज पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का आदरपूर्वक अभिनंदन किया। इस स्वागत से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का माहौल दिखाई दिया। स्वागत जुलूस के पश्चात होटल बालाजी प्रकाश, बस्ती में ‘तिरंगा यात्रा अभियान’ के संबंध में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय एवं जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच पर उपस्थित  पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ल, राजकिशोर सिंह,  संजय चौधरी,अजय सिंह गौतम, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, रोली सिंह, अभिषेक कुमार, अंकुर वर्मा, अमृत कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि को विशाल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विनोद  राय ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय पर्व पर 10 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक मंडल, युवा मोर्चा के द्वारा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा और हर घर पर तिरंगा लगा कर कर जन-जागरण किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, राम सिंगार ओझा, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, विनय यादव, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय भरद्वाज, राकेश शर्मा, राधे श्याम कमलापुरी,  सुनील सिंह, विनय शंकर मिश्रा, विजय पांडे, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, तारक जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, श्याम बिहारी गौड़, ओमप्रकाश, ओंकार सिंह, शिवचरण जायसवाल, अमित चतुर्वेदी, जवाहरलाल जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरवमणि त्रिपाठी, गिरिजेश यादव, जनक राम गौतम, सुधाकर विक्रम सिंह, सरवजीत भारती, कर्मेंद्र चौहान, विजय भान सिंह, दुर्गेश अग्रहरि, संजय कुमार चौरसिया, विशुद्धानंद त्रिपाठी, लवकुश शुक्ल, सुरेश भट्ट, वेद ़प्रकाश तिवारी, जमुना पांडे, मनोज पाठक, शिवाप्रसाद चौधरी,  , प्रमोद चौधरी गिल्लम, प्रमोद  पाण्डेय, अनिल दुबे, रामायण सिंह, योगेंद्र सिंह, वैभव पांडे,सरोज मिश्र, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, से सहित जिला व मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in