Skip to main content

Aaj Tak24x7

रिंगनोद ताराघाटी के पास भीषण सड़क हादसा, बस और ईको कार की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

रिंगनोद ताराघाटी के पास भीषण सड़क हादसा, बस और ईको कार की आमने-सामने टक्कर, एक की मौ

रिंगनोद/सरदारपुर | संवाददाता मुकेश परिहार

धार जिले के रिंगनोद चौकी क्षेत्र अंतर्गत ताराघाटी के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुक्षी की ओर जा रही एक यात्री बस और सामने से आ रही ईको कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में ईको कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार एवं वाहन नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

न्यूज़ रिपोर्टर : मुकेश परिहार

धार जिला संवाददाता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in