Skip to main content

Aaj Tak24x7

महुली के प्रधानाचार्य राकेश कन्नौजिया को मानद पीएचडी से सम्मानित, शिक्षा और पत्रकारिता के योगदान की सराहना*

*महुली के प्रधानाचार्य राकेश कन्नौजिया को मानद पीएचडी से सम्मानित, शिक्षा और पत्रकारिता के योगदान की सराहना

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

*दुद्धी सोनभद्र।* दुद्धी तहसील के महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार कन्नौजिया को शिक्षा, समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए मानद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान एक अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं शैक्षिक संस्था द्वारा प्रदान किया गया। संस्था ने कहा कि राकेश कन्नौजिया ने विद्यार्थियों के शैक्षिक एवं नैतिक विकास के लिए निरंतर कार्य किया है। साथ ही पत्रकारिता के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का कार्य भी किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में राकेश कुमार कन्नौजिया लंबे समय से सक्रिय हैं। प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उन्होंने सामाजिक और शैक्षिक समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर अपनी अलग पहचान बनाई।

उन्हें मानद उपाधि मिलने की सूचना मिलते ही महुली, दुद्धी और पूरे सोनभद्र जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

सम्मान मिलने के बाद राकेश कुमार कन्नौजिया ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा और जिम्मेदारी दोनों है। आगे भी मैं शिक्षा, समाज सेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज और राष्ट्र की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करता रहूंगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in