रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*महिला थाना जनपद बस्ती पुलिस टीम द्वारा “आपरेशन साथ-साथ- टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के तहत 03 अलग अलग रह रहे पति-पत्नी के बिछड़े परिवार को एक साथ रहने हेतु मिलाया गया-
आज दिनांक 07.08.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना बस्ती डा0 शालिनी सिंह मय पुलिस टीम द्वारा पति-पत्नी के 053जोडे 1.रेखा पत्नी अनुराज सा०बेलहसा,थाना–वाल्टरगंज,जनपद–बस्ती
2.मंजू पत्नी रामबेलास,सा०भानपुर बाबू,थाना–सोनहा जनपद–बस्ती, 3.ज्ञानभारती पत्नी संदीप सा०शिवपार,थाना–कोतवाली खलीलाबाद,जनपद–संतकबीरनगर को उनके बीच विभिन्न कारणों से हो रहे मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने हेतु तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया। जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।



