Skip to main content

Aaj Tak24x7

कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे:विश्वामित्र पाठक

कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे:विश्वामित्र पाठ

 बघोर मेढ़ौली में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का हुआ शुभारंभ

*आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली*

सिंगरौली,विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढ़ौली में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान–2026 का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे । मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान में ग्राम पंचायत बघोर, मेढ़ौली, गेरुआ एवं दुधमनिया ग्राम पंचायत के ग्रामीण जनों द्वारा अपनी आवश्यकताओं, समस्याओ से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। जंहा पर विभाग वार आवेदन पत्रों का पंजीयन कराकर त्वरित निराकरण से संबंधित आवेदन पत्रों का स्थल पर ही निराकरण किया गया शेष आवेदन पत्रों का समय सीमा में निराकरण कराकर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। जन विश्वास शिविर में मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज आपके ग्राम पंचायत से हो रहा है यह अभियान आज से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों में 8 जनवरी 2027 तक चलेगा।इस अभियान का उदेश्य ग्रामों में जाकर जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव स्थापित कर शिकायतों एवं समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण करना है ताकि जनता के बीच प्रशासन की पारदर्शी एवं संवेदनशील क्षवि बनी रहे तथा जनता का विश्वास कायम रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराने एवं सभी पात्र व्यक्तियों को जन कल्याण कारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए कहा । मुख्य अतिथि ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, भूमिहीन , आवास हीन परिवारों को आवासीय भूमि का स्वामित्व दिलाने सभी पात्र व्यक्तियों का संबल, कर्मकार एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को कहा। बिजली विभाग के अधिकारियों से जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्रता से बदलने एवं सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कहा। क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में एसडीएम राकेश शुक्ला, डीपीसी सीधी विनय मिश्रा, तहसीलदार जयप्रकाश पाण्डेय, बीआरसी मुन्नालाल साकेत, परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुसुइया बाजपेयी, सरपंच बघोर आशुतोष द्विवेदी, सरपंच प्रतिनिधि मेढ़ौली,पुष्पराज मिश्रा, सरपंच गेरुआ,इमरान खान, श्रीमती अनुसुइया शुक्ला,ज्ञानेश्वर पाठक, बीपीओ कामता तिवारी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in