आज तक न्यूज़ 24/7 चैनल के लिए पत्रकार शैलेंद्र पांचाल की रिपोर्ट।
सिविल अस्पताल कन्नौद मैं लगा रक्तदान शिविर
कन्नौद। सिविल अस्पताल कन्नौद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल अस्पताल कर्मचारियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।शिविर का शुभारंभ बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने किया। इस दौरान कुल 10 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एकत्रित रक्त को जिला ब्लड बैंक में जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।इस अवसर पर डॉक्टर मीणा ने बताया कि रक्तदान महादान है। आपके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त कई जिंदगियां बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने की अपील की तथा बताया कि समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भविष्य में भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।शिविर में जिला चिकित्सालय देवास ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त संग्रह किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं जूस देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान नर्सिंग ऑफिसर वंदना मंडलोई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनीता केलवा, एएनएम कृष्णा बछानिया लैब टेक्नीशियन श्री राम चौहान, यशवंत माली एवं सिविल अस्पताल कन्नौद का स्टाफ उपस्थित रहा।
फोटो कन्नौद 02 वीडियो बाइट विजुअल



