Skip to main content

Aaj Tak24x7

ज्वैलरी की दुकान से लाखों के जेबरात चोरी करने वाले 04 शातिर नकबजनों को पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार*

थाना ग्वालियर पुलिस की कार्यवाही

*ज्वैलरी की दुकान से लाखों के जेबरात चोरी करने वाले 04 शातिर नकबजनों को पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

🔴 *नकबजनों से चोरी गया करीब 05 किलो चांदी के जेबरात, तथा 06 मोबाइल व 01 मोटर सायकिल को जप्त किया गया।*

🔴 *नकबजनों ने पहले एक्टिवा चुराई, फिर दुकानों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था।*

🔴 *नकबजनों ने हैदराबाद में भी ज्वैलरी शॉप से 03 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना चोरी करना स्वीकार किया है।*

ग्वालियर। 08.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में पुरानी लंवित चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्णपाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 प्रशांत शर्मा ने थाना बल की टीम को थाना ग्वालियर के अप0क्र0- 366/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस में हुई चोरी का खुलासा कर नकबजनों को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम को दिनांक 07.08.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त चोरी संदेही छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर कुशवाह द्वारा की गई है। जिस पर पुलिस द्वारा संदेहियों की तलाश की गई और थाना सिरोल क्षेत्र से छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया को धरदबोचा। पूछताछ में उनके द्वारा अतुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर पुलिस द्वारा अतुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह को भी पकड़ लिया गया और उनके द्वारा भी चोरी करना स्वीकार किया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की निशादेही पर चोरी गया करीब 05 किलो चांदी के जेबरात, तथा 06 मोबाइल व 01 मोटर सायकिल को जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उनके द्वारा दिनांक 19/20.07.2026 की दरमियानी रात उक्त घटना से पूर्व बैजाताल से एक एक्टिवा लाल रंग की चोरी की थी एवं उस एक्टिवा का उपयोग कर गोला का मंदिर क्षेत्र में एक दुकान से लगभग 30 किलो पीतल का सामान चोरी करना तथा 19/20.07.2026 की ही रात को किलागेट क्षेत्र में ज्वैलरी शॉप में चोरी कर यह लोग भोपाल, उज्जैन, नागपुर, हैदराबाद तरफ भाग गये थे। इसके बाद हैदराबाद में भी 01.08.2026 को ज्वैलरी शॉप से 03 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना चोरी करना स्वीकार किया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* फरियादी रविन्द शर्मा निवासी कोटावाला मौहल्ला ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि मेरी सोने चांदी की दुकान डाक्टर साहनी के सामने किलागेट रोड़ पर है। दिनांक 19.07.26 के रात्रि 09.00 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था और दिनांक 20.07.26 की सुबह देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था तथा दुकान के अंदर से चांदी की पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ियां, अंगूठियां, पूजा सामग्री, अन्य चांदी के सामान सहित सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स एवं पेंडल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना ग्वालियर में अप0क्र0- 366/26 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपीगणः-*

1. छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया पुत्र रामऔतार उम्र 31 साल निवासी फूटी कॉलोनी सिरोल ग्वालियर।

2. गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया पुत्र रामऔतार उम्र 35 साल निवासी फूटी कॉलोनी सिरोल ग्वालियर।

3. अतुल शर्मा पुत्र उत्तम शर्मा उम्र 30 साल निवासी ग्राम काथा, मिहोना जिला भिंड हाल शताब्दीपुरम ग्वालियर।

4. श्याम सुंदर कुशवाह पुत्र भगवान सिंह उम्र 30 साल निवासी रणधीर कॉलोनी ग्वालियर।

*जप्त मशरूकाः-* चोरी गया करीब 05 किलो चांदी के जेबरात जिनमें भगवान की 38 मूर्तियां, चांदी की 16 गाय, 11 मछलियां, 02 दीपक, 150 जोड़ी बिछिया, 34 जोड़ी चांदी की पायलें, भगवान के गले के 02 हार, छड़ी, झाबिआं, ब्रासलेट, चांदी के 03 कड़े, 11 चूडियां, 73 चांदी के पैरों के छल्ले, पायलों के कुंदो का पैकेट, 01 पैकेट चांद सूरज, हाय, 01 पैकेट चांदी की अंगूठियां, 01 पैकेट ताबीच, 01 पैकेट घुंघरू, चांदी का पूजा का सामान नाग नागिन, त्रिशूल, बेलपत्र, साथिया का पैकेट, 18 हाथ के छल्ले, 10 बालियां, पटा, कुंदा, 03 सुपारी, 01 पैकेट चांदी का ब्रासलेट, कीमती लगभग 11 लाख रूपये तथा 06 मोबाइल व 01 मोटर सायकिल को जप्त किया गया।

*सराहनीय भूमिकाः- * उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ग्वालियर निरी0 प्रशांत शर्मा, उनि0 अजय सिंह सिकरवार, सउनि0 अनूप सिंह भदौरिया, आर0 गिर्राज शर्मा, बृजकिशोर भदौरिया, नागर गुर्जर, अशोक गुर्जर, प्रशांत यादव, भूषण, बृजेश शाक्य, अनिल, साइबर सेल से उनि0 रजनी रघुवंशी, आर0 शैलेन्द्र सिंह गौड, अजय यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in