लोकेशन / सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
*यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को किया जागरूक, उल्लंघन पर हुई कार्रवाई*
ओबरा। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से टीएसआई राजेश सिंह यादव एवं पूरी हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा आवश्यक कागजात साथ रखने के लिए जागरूक किया गया।
वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई। पुलिस टीम ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।



